होली पर हुड़दंग करने वालों की होगी वीडियोग्राफी

रुद्रपुर, होली की आड़ में अराजक तत्वों व हुड़दंगियों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को आदेशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के मुख्य चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जो कैमरों और मोबाइल से हुड़दंगियों की वीडियो बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।रविवार को पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है और सोमवार को होली का त्यौहार है। ऐसे में उपद्रवी या फिर हुड़दंगी कानून व्यवस्था को भंग कर सकते हैं। उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिया कि किसी भी इलाके में तनाव की स्थिति में संयम बरतने के साथ ही इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी जाए। साथ ही सभी थाना, कोतवाली एवं चौकी में टास्क फोर्स बनाकर सजग रहा जाए। एसएसपी ने कहा कि मुख्य चौराहों पर पुलिस, पीएसी के अलावा पैरामिलिट्री के जवानों की भी तैनाती की जाएगी और थाना-चौकी पुलिस अपने-अपने इलाकों में होलिका दहन से लेकर होली मनाने की देर शाम तक गश्त करते रहेंगे। इस मौके पर एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर निहारिका तोमर, सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ पंतनगर ओमप्रकाश शर्मा, सीओ संचार रेवाधर मठ पाल, सीओ अनुषा बडोला, प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद