मेरी माटी मेरा देश के तहत शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित

खटीमा । मुख्य चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर पूरे देश में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन शासन के आदेश के क्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने किया।  वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद नीरज रस्तोगी ने किया। इस दौरान शहीदों के योगदान और संघर्षों को याद करते हुए मिट्टी को नमन तथा वीरों का वंदन किया गया साथ ही उनको श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नगरपालिका परिषद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा शहीद सैनिकों के कुल 22 आश्रितों को फूल माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण कर उनको संरक्षित तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, कृषि मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा, संतोष गौरव, भुवन जोशी, किशोर जोशी, अंजू देवी, रेनू भंडारी, खुशनुद्दीन, गोकुल ओली तथा शहीदों के परिजन सहित नगर पालिका कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी