शेयर मार्केटिग में मुनाफे का लालच देकर 38.55 लाख ठगे

रुद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑन लाईन शेयर मार्केटिग ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से 38.55 लाख रूपये की ठगी कर ली गई। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रपट में देवीदत्त पुत्र कमलापति निवासी वैशाली कालोनी, काशीपुर ने कहा है कि उसके व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सअप मैसेज आया जिसने अपना नाम शार्दुल जानी बताया तथा खुद को एबीएएनएस ब्रोकेज सर्विसेज प्रा- लि- ट्रेडिंग कम्पनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करने हेतु कहा गया। इस ग्रुप में अन्य लोग भी जॉइन थे। इनके द्वारा शुरू में लाभ हानि के बारे में जानकारी देकर अपने अपने प्रॉफिट के स्क्रीन शॉट शेयर किये जाते थे एवं निवेश हेतु चौटिंग के माध्यम से बोला जाता था। उससे एक एप्लीकेशन डाउनलोड करायी गयी। फिर आईडी बनायी गयी। जिसके माध्यम से एआई ट्रेडिंग, शेयर ट्रैडिंग, तथा आईपीओ की ट्रेनिंग की जाती थी जिसे खरीदने हेतु उसके द्वारा उक्त एप्लिेकशन में फ्लैश किये गये बैंक खातों पर उसके द्वारा अपने खातों से अलग अलग तिथियों में कुल 38-55 लाख रुपये जमा किये। धनराशि जमा करने के पश्चात जब प्रॉफिट चार्ट पर काफी धनराशि देखी तो उसके द्वारा विड्राल लगाया गया तो मुझे विड्राल नहीं करने दिया। तक उसे ठगी होने का एहसास हुआ। देवी दत्त का कहना है कि 29 जनवरी 2025 से 18 मार्च 2025 तक विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग धनराशि जमा करायी गयी। जिससे कुल 38,55,000 रूपये की धनराशि का नुकसान हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी