दो सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत  घायल पांच लोगों को हायर सेंटर किया गया रेफर  पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा

Spread the love

किच्छा। दो सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल हुए पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
नगर के बाईपास स्थित दरऊ चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी तथा डंपर चालक हड़बड़ी में स्कूटी सवार दंपति को दूर तक रौंदते ले गया तथा हल्ला होने पर कुछ दूरी पर जाकर डंपर छोड़ कर चालक फरार हो गया। जिससे स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार मृतक मोहन सिंह बिष्ट निवासी शांतिपुरी नंबर 3 अपनी पत्नी उमा बिष्ट के साथ स्कूटी पर सवार होकर दरऊ की ओर से आ रहे थे तथा अपने गांव शांतिपुरी की ओर जा रहे थे की दरऊ चौराहे तेज रफ्तार डंपर में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सितारगंज मार्ग पर स्थित शंकर फार्म के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टाटा एस गाड़ी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी  तथा अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी। बाइक सवार  अंबा प्रसाद और गिरीश घायल हो गए। जबकि ई रिक्शा चालक नन्हे शाह और उसमें सवार पूजा, कौशल्या भी घायल हो गईं। आनन फानन में पांचों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के दौरान  बाइक सवार अंबा प्रसाद निवासी बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि ई रिक्शा चालक नन्हे शाह को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है। दो दुर्घटनाओं की सूचना एवं एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना पर  एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ,तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी पुलिस बल के साथ के साथ चिकित्सालय पहुंचे तथा घायलों को हायर सेंटर रेफर कराया तथा घायल एवं मृतकों के परिजनों से बातचीत करते हुए ढांढस बधाया। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने एवं पांच लोगों के घायल होने से क्षेत्र में दहशत का वातावरण हो गया तथा मृतकों के परिजनो का विलाप से लोगों की आंखें नम हो गई।बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ एवं मृतकों के परिजनों रिश्तेदारों की भीड़ चिकित्सालय परिसर में जमा हो गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप