आला हजरत दरगाह से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध, उलमा ने मुसलमानों से की ये अपील

बरेली – की दरगाह आला हजरत स्थित जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय में हुई बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध का एलान किया गया है। विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने जनता की राय मांगी है। बैठक में शामिल उलमा, इमाम और दानिश्वरों ने एकराय होकर मुसलमानों से इसका विरोध करने की अपील की।   यह बैठक जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी के निर्देश पर बुलाई गई। इसमें शामिल उलमाओं ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ हर नागरिक को अपनी राय जरूर देनी चाहिए, क्योंकि यह शरीयत और बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है। इसके जरिये मुसलमानों की वक्फ जायदादों के छिन जाने का अंदेशा है। इसलिए इस बिल का रद्द होना जरूरी है।  बैठक के माध्यम से देशभर के शहर काजियों, इमामों, मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों, दीनी व मिल्ली संस्थाओं के संचालकों से अपील की गई की वे विधेयक के खिलाफ अवाम में जागरूकता लाएं। बड़ी तादाद में ईमेल के जरिये अपनी राय भेजना जरूरी समझें। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने बताया कि लोग अपनी राय जाहिर कर सकें, इसके लिए सोशल मीडिया पर एक लिंक भी जारी किया गया है। इस पर जो भी अपनी राय दर्ज कराएगा, वह संयुक्त संसदीय समिति के पास पहुंच जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद