मां के अवैध संबंध के चलते गई धर्मेंद्र की जान, पड़ोसी ने मुर्गी मारने के बहाने बुलाया और

Spread the love

हल्द्वानी,  लामाचौड़ स्थित बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में मिली 15 वर्षीय युवक की हत्या के पीछे की कहानी से पर्दा उठ चुका है।

आपको बता दें कि मूलरूप से धिमरा मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी रामा शंकर कश्यप बोहरा कालोनी कमलुवागांजा में परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन महीने पहले ही परिवार के साथ यहां आए थे। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस को 12 सितंबर की सुबह जंगल में जानवर चराने गई एक महिला ने लामाचौड़ स्थित बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री के पीछे एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना दी थी जो उनके पुत्र धर्मेंद्र की निकली। वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि इस हत्या के पीछे रामा शंकर कश्यप के पड़ोसी सत्यवीर पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा, तहसील मीरगंज, बरेली का हाथ है। दरअसल पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो धर्मेंद्र सत्यवीर के 8 वर्षीय पुत्र के साथ जाता नजर आया जिसे खुद सत्यवीर ने यह कहकर बुलवाया था कि वह दोनों जंगल में मुर्गी मारने जाएंगे। दरअसल यह योजना धर्मेंद्र का मुंह बंद करने को लेकर बनाई गई थी क्योंकि धर्मेंद्र ने अपनी मां और सत्यवीर को बरेली में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिससे सत्यवीर को डर था कि कहीं मामले की कलई न खुल जाए। और उसने धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। वह उसे स्टील फैक्ट्री के पीछे ले गया और जहां उसने उसकी छाती में बैठकर पूरी ताकत से गला दबा दिया और मौत की नींद सुला दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी