कार में गांजा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा। उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में  अढतालिस किलो  अवैध गांजा ले जा रहे दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसआई पंकज कुमार चौकी प्रभारी बरा साथी पुलिस कर्मियों हेका. धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक बिष्ट व चारु चन्द्र पंत के साथ उत्तर प्रदेश बॉर्डर बहेडी रोड पर चेकिंग कर रहे थे । तभी पुलभट्टा की ओर से एक कार संख्या यूके 04 एल 6040 आती दिखाई दी। जब उसके चालक को रुकने का इशारा किया ता ेवह कार को वापस मोडने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने कार को रूकवाकर उसमें सवार दो व्यक्तियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता मुकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी आर्य नगर थाना गदरपुर एवं श्रवण कुमार पुत्र महेश राजभर निवासी ढाई नंबर कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर बताया । पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे 11 पैकेट्स रखे मिले । जिसमें गांजा होना बताया गया। टीम ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कार सवारों ने बताया कि गांजे को वह ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा से ला रहे है। मार्ग में बहेड़ी में भी देना था। वजन लेने पर सभी पैकेटों में कुल 47.998 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा अपने कब्जे में लेकर कार सीज कर दी और दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप