264 करोड़ से चंपावत में की जा रही है महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना: सीएम

Spread the love

रुद्रपुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सरकार प्रयास कर रही है। इसी के तहत चंपावत में 264 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय भी बनाने जा रहे हैं।  इसमें खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा रुद्रपुर में उत्तराखंड ओलंपिक संघ का कार्यालय भी खोला जाएगा। इसके लिए सीएम ने जिलाधिकारी को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक सुनहरा मौका है। खेलों में प्रतिभाग कर वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। हमेशा राज्य का स्मरण करते हैं। साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। इस राष्ट्रीय खेल को अवसर में बदलना है। ताकि देश में जहां भी खेल आयोजित हों वहां उत्तराखंड का उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग, अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप