शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों पर दबंगो ने किया हमला,
रुद्रपुर। शादी समारोह से वापस आ रहे लोगों पर दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पर्स में न्यौते के रखे 1.42 लाख रुपये भी लूट लिये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहाड़गंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को उनके बेटी की शादी का कार्यक्रम सिटी क्लब रुद्रपुर में था। जहां पहाड़गंज का रहने वाल एक युवक कार्यक्रम में आई महिला के गले से सोने का हार निकलते हुए पकड़ा गया। जिस पर उन्होंने बीच बचाव कर युवक को डांटकर उसके घर भेज दिया था। आरोप है कि शादी समारोह से उसके रिश्तेदार कार से घर वापस जा रहे थे। तभी पहाड़गंज चौराहे पर उस युवक के परिजनों ने कार को रोककर उन पर हमला कर दिया है। जिससे उनके रिश्तेदार चोटिल हो गये। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने न्यौते के करीब 142181 रुपये भी लूट लिये। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।




