जाबिर बना सूरज और हिंदू युवती से दोस्ती कर किया घिनौना काम

किच्छा। जाबिर ने सूरज नाम से पहले हिंदू युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। संबंध बनाने के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना बाद में उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ निकाह कर लिया। उसके पास रखी संपत्ति प्रयोग कर छह वर्ष बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। किच्छा निवासी पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि उसके पति जाबिर ने उससे अपनी पहचान छिपा कर सूरज नाम बता जान पहचान बढ़ाई।

अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर किया निकाह

उसके साथ उसकी बनाई अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छह वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के जहानाबाद जनपद पीलीभीत अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर जाबिर उसके भाई अब्बास अली, रियासत, शाकिर पुत्रगण स्व.अकबर शाह ने उसको डरा धमका कर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। बदनामी के डर से उसने निकाह कर लिया। दोनों को एक पुत्र भी हुआ। निकाह के बाद जाबिर उसका जबरन धर्म परिवर्तित करने का दबाव बनाने लगा। उसके पास दो तोले की सोने की चेन, दो तोले के कान के झुमके सहित लैपटाप व एक लाख रुपया नकद था। उसका पैसा समाप्त होने के बाद जाबिर व उसका परिवार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी