निर्यातक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद । सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कटघर के नंद कालोनी निवासी शिव कुमार और मझोला के आजाद नगर निवासी पवन शर्मा को रंगदारी मांगने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने कांठ रोड निवासी एक्सपोर्ट को धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी और पांच लाख रुपये की नकदी वसूल भी ली थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड प्रेमनगर में स्थित एक्सपोर्ट फर्म वजीर चंद्र एंड कंपनी के मालिक अरशु ढल ने बीती 24 दिसंबर को तीन लोगों पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अपने पिता किशनलाल ढल के चालक शिवकुमार, बॉडीगार्ड पवन कुमार शर्मा और उनके साथी अनुज को नामजद किया था। आरोप लगाया था कि तीनों ने धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। पांच लाख रुपये वसूल भी लिए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, एसआई अनुज कुमार और हेड कांस्टेबल अंकुल की टीम ने सोनकपुर पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से दो आरोपी शिवकुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 94 हजार 70 रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, 32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किये हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी शिवकुमार कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी नंद कालोनी समरधाम का रहने वाला है। दूसरा आरोपी पवन कुमार शर्मा मूल रूप से बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूला का रहने वाला है और वर्तमान में मझोला थाना क्षेत्र के आजादनगर लाइनपार में रहता है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में तीसरे आरोपी अनुज की तलाश की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद