हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश, फैसला आने तक धार्मिक पोशाक नहीं पहनी जाएगी

Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक के कॉलेज से देश के कई शहरों तक पहुंचा हिजाब विवाद अब पूरी तरह से सियासी हो गया है। इस सबके बीच इस विवाद को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट की बड़ी बेंच ने गुरुवार को इस मामले में सख्त हिदायत दी है। कोर्ट ने कहा है कि फैसला आने तक धार्मिक पोशाक नहीं पहनी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि मामले में जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाएगा। तब तक शांति बनाए रखना आवश्यक है। पीठ का कहना है कि इस मामले में वह अब आगामी सोमवार को दोबारा सुनवाई करेगी।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए स्कूल-कॉलेजों को संचालन को शुरू करने के लिए कहा है। कोर्ट ने साथ ही हिदायत दी है कि मामले में आदेश पारित होने तक कोई भी छात्र धार्मिक पोशाक पहनकर शिक्षण संस्थान में नहीं जाएगा। पीठ ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान में जाने वाले छात्रों पर धार्मिक पोशाक पहनने का दबाव नहीं बनाया जाएगा।
कोर्ट ने कहा कि जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक सभी धार्मिक चीजों को धारण करने की जिद नहीं करनी चाहिए। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि हम देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार