रंगदारी नहीं देने पर भाजपा पार्षद के भाई पर फायरिंग चालीस लाख नहीं देने पर हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस दर्ज किया मामला

Spread the love

रुद्रपुर। शांति कॉलोनी वार्ड नं. 16 में शनिवार रात घर के बाहर टहल रहे भाजपा पार्षद प्रमोद शर्मा के भाई पवन शर्मा पर कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। फायरिंग में पवन शर्मा बाल बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मौके पर कारतूस के खोखे भी बरामद किये। मामले में पवन शर्मा की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में 40 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में हल्की धाराएं लगाने पर भाजपा पार्षदों और कालोनी के लोगों ने कोतवाल से मुलाकात कर हत्या के प्रयास की धारा लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की। दर्ज रपट में पवन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी शांति कालोनी वार्ड 16 रुद्रपुर ने कहा है कि वह संपत्तियों की खरीद फरोख्त करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता है। मोहल्ले में ही रहने वाले चंद्र प्रकाश पुत्र मिढई व उसके पुत्रगण हृदय प्रकाश यादव उर्फ भीम, राम प्रकाश यादव पुत्र पिंकू, रजत प्रकाश यादव उर्फ गुडडू, कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव क्षेत्र में अपना आतंक कायम करना चाहते है। लल्ला यादव व उसके भाई राम प्रकाश यादव ने मिलकर बिलासपुर क्षेत्र में हत्या की थी, जिसकी रपट थाना बिलासपुर जिला रामपुर में पंजीकृत हुई थी। तब गिरफ्तारी से बचने के लिए इन लोगों द्वारा पुलिस पर भी फायरिंग की गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद लल्ला यादव व राम प्रकाश अपने अन्य भाइयों व पिता से हमसाज होकर साजिश के तहत हत्या एवं हत्या की कोशिश के अपराध में संलिप्त होने का भय दिखाकर कर क्षेत्र में आतंक कायम करने की कोशिश करते रहते है। आरोप है कि चन्द्रप्रकाश यादव व उसके पुत्रगण उसे हत्या का भय दिखाकर और अलग अलग शिकायत कर लगातार कई महीनों से दबाव बनाकर 40 लाख रुपये की रंगदारी वसूलना चाहते है। 8 फरवरी की रात्रि वह अपने चाचा का लड़का अरूण शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा व राहुल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा के साथ खाना खाकर अपने घर के बाहर कालोनी में टहल रहा था। तभी अंधेरे में पहले से घात लगाये बैठे कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव, राम प्रकाश यादव उर्फ पिन्कू,हृदय प्रकाश यादव उर्फ भीम, रजत प्रकाश यादव पुत्रगण चन्द्रप्रकाश यादव अपने 3 से 4 अन्य साथियो के साथ अचानक गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से कृष्ण प्रकाश यादव ने उसके ऊपर फायर किया। जिसे देखकर वह तथा चचेरे भाई भागे तो इन लोगो द्वारा दौड़कर भी पीछे से भी फायर किये गये। बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर अपने घर तरफ भागें तथा कालोनीवासी भी गोलियो की आवाज सुनकर घरो से बाहर आ गये उक्त लोग मौके से फरार हो गयें। उक्त घटना से उसके घर में डर का भय बना हुआ है।

मामले की सूचना मिलने पर एसआई गणेश भट्ट पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके से कारतूस के कुछ खोखे बरामद किया। पुलिस ने रपट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मामले में हल्की धाराएं लगाने पर रविवार को पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान सहित कई पार्षद और कालोनी के लोग कोतवाल से मिले। उन्होंने हत्या के प्रयास की धारा लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग लम्बे समय से उनके परिवार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत छह माह पहले भी एसएसपी से लिखित रूप में की गयी थी। कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आपराधिक तत्व बेखौफ होकर घूम रहे हैं और उनके परिवार की हत्या का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूर्व में उनकी शिकायत पर कार्रवाई करती तो कल रात फायरिंग की घटना नहीं होती।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप