महिलाओं एवं बाल अपराधों पर कड़ाई से लगाए अंकुश: निशा यादव 

किच्छा। प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव ने कोतवाली स्टाफ के साथ मीटिंग कर महिलाओं एवं बाल अपराधों अंकुश लगाने तथा महिलाओं एवं बाल अपराधों  से संबंधित घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के अलावा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सत्यापन अभियान लगातार चलाए जाने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने की भी  हिदायत दी।
प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव ने कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया तथा भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रदेश की सीमा से सटे आबादी क्षेत्रों के लोगों की गतिविधियों की जानकारी ली। बॉर्डर क्षेत्र के थाना कोतवाली में दर्ज विभिन्न आपराधिक मुकदमों से संबंधित जानकारी लेते हुए क्षेत्र में किस प्रकार की आपराधिक गतिविधियां होती है तथा पुलिस किस प्रकार से नियंत्रण एवं रोकथाम की कार्रवाई कर रही है के बारे में गहनता से जानकारी हासिल की। इसके बाद कोतवाली परिसर में पुलिस स्टाफ की मीटिंग लेते हुए उन्होंने महिलाओं एवं बालक, बालिकाओं से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न ट्रिप दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम करें। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के अलावा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रखें। प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव ने पुलिस को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी रखते हुए मुखबिरों तथा जनता का सहयोग लेकर कानून व्यवस्था  चौकस बनाए रखें। पुलिस स्टाफ से अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखने को कहा परंतु किसी ने अपनी समस्या नहीं रखी। मीटिंग में कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अलावा एस एस आई सतीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नेगी, मनोज कुमार सिंह, जगदीश सिंह महर, महिला उप निरीक्षक राखी धौनी,नीलम मेहरा, हेड मोहर्रिर राजीव चौधरी, उमेद सिंह बिष्ट, पूरन गिरी, देवराज सिंह, जगमोहन सिंह, बृजमोहन सिंह आदि।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद