तमंचा दिखाकर धमकाने वालों की मदद की थी दरोगा निलंबित

भमोरा। थाना भमोरा क्षेत्र में तमंचा दिखा कर लोगों को धमकाने वाले की मदद करने के आरोप में दरोगा धर्मपाल सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया और विभागीय जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने पीड़ित की तहरीर और वीडियो के आधार पर की है।

गांव भूडा निवासी रूप किशोर मौर्य के मुताबिक गांव के ही रामपाल मौर्य से उसका मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। वह 26 फरवरी को पड़ोस के गांव सहासा में भंडारे खाने जा रहा था कि रास्ते में रामपाल ने उसे रोक लिया और तमंचा तानकर धमकाने लगा। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। इसकी शिकायत थाना भमोरा पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद रामपाल ने उसे धमकाते हुए कहा था कि दरोगा को 30 हजार रुपये देकर आया हूं, क्या कर लोगो। रूप किशोर ने 6 मार्च को एसएसपी को वीडियो दिखाते हुए शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा धर्मपाल सिंह को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी