मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बरेली बारादरी पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई में गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कासिम उर्फ सानू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कासिम सफेद स्कूटी से भरतौल रोड की ओर जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर झोंक दिया।जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया इसके अलावा स्कूटी, एक लोहे का बाका, दो छुरी, तीन रस्सी और चार प्लास्टिक की बोरियां भी बरामद की गईं.

 

*मामला*

– 11 अप्रैल को बारादरी के मोहल्ला कटरा चांद खां में वसीम के घर प्रतिबंधित गौवंश काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

– तभी से पुलिस आरोपी कासिम की तलाश में जुटी थी.

 

*आगे की कार्रवाई*

– पुलिस ने घायल आरोपी कासिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

– बारादरी पुलिस ने उसके खिलाफ नया मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

– आरोपी पर पहले से बारादरी और कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं¹।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी