लोगों को ठग चुके दो शातिर गूलरभोज से गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। देश के विभिन्न राज्यों में सम्मोहित कर भोली भाली जनता को ठगने वाले दो शातिर अपराधियों सैफ अली और शहजाद मोहम्मद को थाना गदरपुर पुलिस व हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में देश के विभिन्न राज्यों से जनपद उधम सिंह नगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त अभियुक्त गणों द्वारा विभिन्न राज्यों में अपराध कारित करने के उपरान्त पत ठण्डा नाला गुलरभोज में खानाबदोश होकर निवास किया जाता है। बाहरी राज्यों व स्थानीय पुलिस के अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु आने पर महिलाओं द्वारा आगे होकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विरोध किया। जबकि दोनों अभियुक्त वर्तमान समय में विभिन्न अभियोगो में वांछित अपराधी है। दोनों शातिर अभियुक्तों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओ, बच्चो व पुरुषों को सम्मोहन कार्यविधि द्वारा महिलाओं, पुरुषों व बच्चो को एक कटोरी में चुम्बक व गोटी डालकर लोगो का ध्यान भ्रमित कर पहने हुए आभूषण व कीमती सामान व नगदी ले लिया करते थे। उक्त सम्बन्ध में पूर्व में क्राइम ब्रांच गुरुग्राम हरियाणा द्वारा अभियुक्त खुर्शीद उपरोक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु 55 बीएनएसएस का नोटिस थाना गदरपुर दाखिल किया गया था। दोनों अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर, थाना केलाखेडा थाना बाजपुर पुलिस टीम, पीएसी व आमदा पुलिस फोर्स क्राइम ब्रांच, गुरुग्राम हरियाणा फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस व क्राईम ब्रांच गुरुग्राम हरियाणा टीम द्वारा पहचान व पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। मौके पर ही अलग अलग स्थानो पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल ,बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नम्बर न्ज्ञ 06 ।थ् 93252- होंडा 125 सीसी बिना नम्बर प्लेट  बरामद की गयी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी