आधी को प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर प्रेमी को बेरहमी से पीटा

 

*प्रवीण कुमार*

 

 

 

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को आधी रात प्रेमिका से मिलने की कोशिश करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। प्रेमी युवक झांसी निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले पांच वर्षों से गांव में रहकर पानी के बतासे बेचने का काम कर रहा था।

 

गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में एक ग्रामीण ने भीड़ से छुड़ाकर गांव से भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, झांसी के रहने वाले युवक की दोस्ती गांव की एक विशेष समुदाय की युवती से हो गई थी। दोनों का प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था, लेकिन समाज और परिवार के डर से वे चोरी-छिपे मिलते थे। रविवार रात युवती के घरवालों के रिश्तेदारी में चले जाने के बाद युवक उसके घर मिलने पहुंचा। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में युवक को रस्सी से खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि युवती ने कई बार प्रेमी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे उसकी एक न चली। अंततः जब युवक के सिर से खून बहने लगा, तब गांव के ही एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उसे छुड़ाया और गांव से भागने में मदद की।

 

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्राम प्रधान घटनास्थल पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वीडियो में भीड़ द्वारा युवक को पीटते और युवती को असहाय खड़े हुए देखा जा सकता है।

 

 

सूत्रों के अनुसार, जब घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो वह मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने न तो कोई मामला दर्ज किया और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की। फरीदपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद