45 मिनट की बारिश में डूबा शहर

Spread the love

बरेली : शहर में सुबह हुई बारिश ने नगर निगम की जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। अगर समय से नालों की सफाई नहीं की गई तो मानसून में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

नगर निगम जलभराव की समस्या दूर करने का दावा करता है। बोर्ड बैठक में भी मुंशीनगर सहित कई वार्डों में नाली और सड़क आदि के इंतजाम करने का वादा किया गया लेकिन 45 मिनट की बारिश में सड़कों पर जलभराव के कारण लोग परेशान हो गए।

आकाशपुरम, सुरेश शर्मा नगर सहित कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में घुस गया। इसके अलावा हजियापुर, फाइक एन्क्लेव, सुभाषनगर, प्रेमनगर, किला, पुराना शहर, बाकरगंज, राजीव नगर, गंगानगर, सिविल लाइंस, सिकलापुर, आजमनगर, रहपुरा चौधरी, परतापुर चौधरी, बंडिया, मथुरापुर, पीर बहोड़ा, बन्नूवाल नगर आदि जगहों पर सड़कें पानी में डूब गईं। इन सभी जगहों पर पानी की निकासी का इंतजाम न होने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। कई कॉलोनियों में रात में जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।  मुंशी नगर में ड्रेनेज सिस्टम और सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो गया। इसी क्षेत्र स्थित रामायण वाटिका कॉलोनी की एक गली में जलभराव हो गया, क्योंकि नगर निगम ने इस गली की सड़क नहीं बनवाई है और गली नीची हो गई है। सुबह के समय बच्चे पानी से होकर स्कूल गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप