प्रेमी-प्रेमिका जिद पर अड़े, पुलिस ने कराया निकाह

रामपुर : प्रेम प्रसंग के चलते युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया। ऐसे में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। जिसके बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ऐसे में पुलिस ने थाने में ही दोनों का निकाह करा दिया।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव मिश्री नगर से जुड़ा है। गांव के ही रहने वाले युवक जावेद का इसी गांव की ही रहने वाली फईम जहां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से छिप छिपकर मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को प्रेमी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए थे। उसके बाद सभी लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को भी थाने बुला लिया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद मस्जिद में निकाह करा दिया गया, लोगों का कहना है कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते चार महीने पहले भी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद