नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र और वर्दी थमाई

Spread the love

बरेली- : वन एवं पर्यावरण विभाग में एक युवक की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला और उसके साथी ने 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक को रांची के एक होटल में रुकवाया और उसे बाजार से वर्दी खरीदकर दे दी। ठगी का पता चलने पर जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।   सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ रोड निवासी कन्हई लाल ने बताया कि उनके रिश्तेदार गोविंद कुमार एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करते हैं। वह कभी-कभी कचहरी जाने पर रिश्तेदार के पास जाकर मिलते थे। वहीं पर वीर सावरकर नगर निवासी एकता आनंद आती थीं। वह एकता ग्रुप के नाम से वहीं पर कार्यालय संचालित करती हैं। एकता आनंद ने उसके बेटे आकाश कुमार की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके बदले में 12 लाख रुपये की मांग की। उसके बाद उसने आकाश कुमार के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे।

एकता और उसके सहयोगी धर्मपुरा, प्रेमनगर निवासी अभिषेक सक्सेना ने ढाई लाख रुपये लेते हुए कहा कि बेटे की नौकरी खेल कोटे से लगवा रहे हैं। दोनों ने कहा कि खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र चाहिए। एक लाख रुपये लेकर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर दे दिया। दोनों उनके बेटे को लेकर रांची गए और बताया कि इसकी नौकरी भारत सरकार के वन पर्यावरण विभाग में लगवा रहे हैं।  वहां जाकर आकाश से कई बार में 1.83 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए और एटीएम लेकर 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद ट्रेनिंग का नियुक्ति पत्र 7 फरवरी 2024 देकर कहा कि तुम्हारी नियुक्ति वन पर्यावरण मंत्रालय के अधीन जीडी के पद पर हो चुकी है। 9 फरवरी को उसे फर्जी आईकार्ड भी दे दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी