सिपाही ने की पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

बरेली । कैंट थाना क्षेत्र की महिला ने सिपाही पति और जेठ पर मारपीट करने और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के चनहेटी निवासी गीता ने बताया कि उनका विवाह जून 2024 में बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विमल कौशल से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति कम दहेज मिलने के कारण उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जेठ राहुल कौशल भी उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे।  उसकी मां ने जब विमल और राहुल से बात की तो दोनों ने कहा कि शादी में उन्हें 25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन कम दहेज मिलने के कारण अब वे उनकी लड़की को नहीं रखेंगे। आरोप है कि पति ने पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध किया तो पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी