महिला ने प्यार का दिखावा कर युवक से ठगे 1.12 लाख

बरेली  । सुभाषनगर थाना क्षेत्र के युवक से लंदन की रहने वाली महिला ने प्यार का दिखावा कर 1.12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी करने वाली महिला ने खुद को एख कंपनी का सीईओ बताया था। आरोप है कि महिला के इस काम में उसके एक साथी ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताते हुए सहयोग किया।  एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  थाना क्षेत्र के सोनिया पोल्ट्री फार्म गली निवासी कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि एक महीने पहले फेसबुक पर लंदन निवासी ओलिविया जेम्स नाम की महिला से जान-पहचान हुई। ओलिविया ने खुद को लंदन की एक कंपनी की सीईओ बताया और दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। आरोप है कि ओलिविया ने बताया कि वह दिल्ली आ रही है और उससे मिलना चाहती है। जब कौशलेन्द्र ने दिल्ली आने से इनकार किया तो ओलिविया ने जोर दिया। इसके थोड़ी देर बाद कौशलेन्द्र के पास एक और कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ का जवान बताया। उसने कहा कि ओलिविया आपकी दोस्त है और उसे भारत में रुपये की जरूरत है। उसके पास विदेशी मुद्रा है, जो वह बरेली आकर लौटा देगी।  झांसे में आए कौशलेन्द्र ने गूगल पे पर 69,500 और फोन पे पर 42,500 ट्रांसफर कर दिए। कुल 1.12 लाख भेजने के बाद जवान ने फिर 99,900 की मांग की, तब जाकर कौशलेन्द्र को ठगी का अहसास हुआ और उसने आगे रुपये देने से इनकार कर दिया। जब कौशलेन्द्र ने ओलिविया को व्हाट्सएप किया तो कोई जवाब नहीं मिला। फोन किया तो भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद युवक ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी