घर से निकले सांप के बच्चे, पहले भी मिले थे एक साथ 52 सांप

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र स्थित समौली गांव में एक घर से एक साथ 52 सांप निकलने की सनसनीखेज घटना के बाद उसी घर से एक बार फिर आठ और सांप निकले हैं। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने  बताया कि मंगलवार की रात को महफूज नामक व्यक्ति के मकान से सांप के आठ और बच्चे निकले। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रूप से बचा लिया।  उन्होंने बताया कि रविवार को भी इसी घर से 52 सांप निकले थे जिन्हें ग्रामीणों ने भय के चलते मारकर गड्ढे में दफना दिया था। वन विभाग ने उस घटना को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू की थी। कुमार ने बताया कि सांप ने संभवतः घर में अंडे दिये थे जिससे बच्चे निकल रहे हैं। सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि घर से जिस किस्म के सांप निकल रहे हैं वह चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक प्रजाति प्रतीत होती है। ये सांप जहरीले नहीं होते।

उन्होंने बताया कि एक मादा 40 से 50 अंडे देने में सक्षम होती है। इस बीच, एक घर से इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से पास-पड़ोस में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है और वे इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सांपों को न मारने और किसी भी घटना की सूचना विभाग को देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सांपों को मारना कानूनन अपराध है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी