एक बार फिर शर्मसार हुए रिश्ते, 20 रुपए और आम खिलाने के बहाने मासूम से 75 वर्षीय बाबा ने किया दुष्कर्म

लखनऊ-  बंथरा थाना क्षेत्र में 20 रुपये और आम खिलाने के बहाने रिश्ते में लगने वाले बाबा ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की सलाह में मां ने शुक्रवार को बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  एक गांव में रहने वाला मजदूर 8 मई को मजदूरी करने गया था। पत्नी अपने रिश्तेदारी चली गई थी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बेटी दो छोटे भाई-बहन संग घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव में रहने वाला 75 वर्षीय रिश्तेदार बाबा घर आया। छात्रा को आम खिलाने का लालच देने के साथ ही 20 रुपये देकर अपने साथ करीब सौ मीटर दूर अपने पुराने घर में गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शाम को मां वापस घर लौटी, तब बच्ची ने आपबीती बताई। गांव में बात फैली तो कुछ लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को थाने में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद मासूम छात्रा की मां शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद