चमोली में भारी भूस्खलन, 12 मजदूर घायल

Spread the love

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के पास टीएचडीसी की विष्णुगढ़ जलविद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन होने से शनिवार को 12 मजदूर घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि भूस्खलन के समय परियोजना स्थल पर लगभग 300 मज़दूर काम कर रहे थे।  उन्होंने बताया कि पहाड़ से पत्थर लुढ़कने लगे तो मजदूर जान बचाने के लिए भागे। आठ मज़दूरों को मामूली चोटें आईं, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायल मज़दूरों को पीपलकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक मज़दूर के पैर में चोट आई है, जबकि दूसरे मजदूर को एम्बुलेंस से पौड़ी ज़िले के श्रीनगर स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे मजदूर की रीढ़ की हड्डी का एमआरआई होना है। तिवारी ने कहा कि एमआरआई रिपोर्ट से चोट की गंभीरता का पता चलेगा।   जिलाधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां लगभग 70 मजदूर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल पर फिलहाल काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, “टीएचडीसी को परियोजना स्थल पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही काम फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है।”

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप