हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में भी दोनों पक्ष के बीच कहासूनी हो गई। वहीं एक पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेमरी बिलासपुर जिला रामपुर निवासी गौरव चौधरी पुत्र सुभाष चौधरी ने आदर्श कॉलोनी चौकी में तहरीर देकर बताया कि सोमवर रात 11 बजे अपने दोस्तों के साथ घर वापस जा रहा था। तभी एक टैक्सी चालक ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए डीडी चौक के पास गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला बिगड़ने पर वह अपने दोस्तों को लेकर जब जाने लगा तो आरोपी टैक्सी चालक ने थोड़ा जाकर अपनी गाड़ी गांधी पार्क के पास रोक दी और वह उन लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों को फोन कर बुला लिया और उन लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से हाथ में पहने कड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर पर सात टांके आये हैं। वहीं इससे जोड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी