रुद्रपुर। सिडकुल की कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अड़े कर्मियों ने कंपनी गेट के बाहर फिर से नारेबाजी की और वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं की मांग दोहराई। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सालों से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें शुरुआती वेतन पर ही काम कराया जा रहा है और महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। साथ ही कैंटीन की खराब व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी कर्मचारियों में भारी नाराजगी है
दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई
Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

