नहीं दिया मोबाइल नंबर तो युवती पर तान दिया तमंचा थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

 रुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में जब एक युवती ने हरफनमौला युवक को अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया तो उसने दुकान में घुसकर युवती पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। भयभीत महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी ट्रेडर्स का कारोबारी है और वह अक्सर दुकान पर आना जाना करती रहती है। आरोप था कि जब भी पैदल अपनी दुकान या घर गयी तो सुमित गुप्ता नाम का युवक अपनी कार से पिछले कुछ दिनों से पीछा करता रहता है और बार-बार मोबाइल नंबर मांगता रहता है। युवती का कहना था कि वह दुकान पर लगे बोर्ड से नंबर लेने को कहा, लेकिन युवक नहीं माना।

आरोप था कि 24 अप्रैल की शाम सवा पांच बजे वह अपनी दुकान पर व्यावसायिक सहयोगी अरुण चौहान के साथ बैठी थी। तभी सुमित गुप्ता, योगेश कुमार अपने साथियों के साथ आता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया और सहयोगी पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश की तो युवक ने उस पर तमंचा तान दिया और हत्या करने की धमकी भी दी। आरोप था कि हमलावरों ने गल्ले में रखे आठ रुपये भी लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी