कांग्रेसियों ने इंडियन गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया

रुद्रपुर – कमर्शियल गैस सिलेंडर और छोटे गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर आज कांग्रेसियों ने इंडियन गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया। जिसको लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बिना अनुमति लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम किया है वह पार्टी की रीति और नीति के खिलाफ है।वह इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान से करेगी ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। दरअसल आज कांग्रेसियों ने बिना महानगर कांग्रेस कमेटी की बिना अनुमति से प्रदर्शन किया। जिसको लेकर संगठन में नाराजगी फैल गई। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया है ऐसे में यह दिखाता है की पार्टी से अनुशासनहीनता की गई है जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जो कार्यक्रम में आते नहीं है और आपने अलग कार्यक्रम करते हैं जिससे पार्टी को कमजोर करने का काम करते हैं वह इस मामले में राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र लिखकर सूचित कर कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित दल है ऐसे में कोई भी कार्यक्रम संगठन की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी