रुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव मलसी निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह रंगाई-पुताई का काम करता है और 25 अप्रैल को एक कॉल आती है। कॉलर द्वारा बताया कि उसे पैंट का कार्य करवाना है। बार-बार कॉल करने पर जब उसने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो एक व्यक्ति की कॉल आती है और उसे रामनगर से नया बाईपास रोड पर बुलाता है। जैसे ही वह बताए स्थान पर पहुंचा। तो पहले से ही द्यात लगाए बैठे दो व्यक्तियों ने उस पर लोहे की रॉड और ईट-पत्थर से प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया और गश खाकर नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ट्रू कॉलर में कॉलर का नाम आकाश सिंह आ रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





