विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

रुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस फोर्स का अलर्ट कर दिया। सभी मुख्य मार्ग पर चेकिंग शुरू हुई और कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में रैली को पुलिस ने रोका और कई युवकों की धरपकड़ की। जिसमें तीन युवक के पास से धारदार हथियार सहित बिना नंबर की प्लेट बाइक भी पकड़ी गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताते चले कि 15 अगस्त की दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती है। बताया कि बड़ी संख्या में बाइक पर सवार युवक श्याम टाकीज रोड पर इकठ्ठा होते है और 26 जून को हुई विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड के मृतक की फोटो ऊचे ट्रक पर रखी और डीजे की धुन पर रैली निकाली गई। सरेराह तलवार,चाकू और गडासे की वीडियो देख एसएसपी ने फौरन पुलिस को चौकन्ना कर दिया। कोतवाली रुद्रपुर-ट्रांजिट कैंप के अलावा गदरपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई और हाईवे पर पुलिस की गाडिया खोजबीन करने लगी। सूचना मिली कि हथियारबंद रैली ट्रांजिट कैंप इलाके से निकल रही है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की और बाबूगढ हापुड़ यूपी निवासी चेतन कुमार और तीन विधि विवादित किशोर को भी पकड़ लिया। पुलिस ने कई बिना नंबर प्लेट वाहनों को भी सीज कर दिया और धारदार हथियार भी बरामद हुए। साथ ही कैटर तेज गति के साउंड लगे कैटर को भी सीज कर दिया।

रुद्रपुर। जिस मृतक बागी की याद में धारदार हथियार रैली निकाले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। उसकी युवक की हत्या 26 जून 2026 को लालपुर इलाके में हुई थी। मृतक युवक रुद्रपुर के मुख्य बाजार का रहने वाला था और हत्याकांड के वक्त भी भारी संख्या में युवकों ने हत्याकांड को लेकर अपना आक्रोश जताया था। पुलिस ने सिप्पी सागर-अंकित सागर नाम के युवक की गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि मृतक बागी की याद में युवाओं ने रैली निकालने का निर्णय लिया था।

रुद्रपुर। 15 अगस्त की दोपहर को जिस वक्त सोशल मीडिया पर धारदार हथियार की रैली निकालने की चर्चा हुई थी यदि उस वक्त पुलिस कुछ देर पहले कार्रवाई कर देती। तो पुलिस की य ह कार्रवाई बड़ी मानी जा ती,क्योकि प्रारंभ होने के दौरान ज्यादातर युवक धारदार हथियार लहरा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही रैली में भगदड़ मची और ज्यादातर युवक फरार हो गए और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने महज एमबी एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई दिखाई नहीं पड़ती।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद