नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापकर बरेली, शाहजहांपुर समेत अन्य स्थानों पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चलाते थे। पूछताछ में नकली नोटों की खरीद-फरोख्त और छपाई की योजना से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 13 नवंबर को एसओजी, सर्विलांस सेल और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बरेली के नवाबगंज निवासी मो. आकिल और उसकी पत्नी रीना, हरदोई के पिहानी निवासी सुहेल, इमरान और आशुतोष के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी आकिल ने बताया कि उसकी मुलाकात पिहानी में मुकर्रम उर्फ ठाकुर के माध्यम से इमरान से हुई थी। इमरान ने 35 हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये के नकली नोट देने की बात कही थी। आकिल के अनुसार, उसने दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास इमरान को 35 हजार रुपये दिए थे। इसके बदले उसे नकली नोटों की गड्डी मिली थी। बाद में पिहानी में नकली नोट छापने की योजना बनाई गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

    शाहजहांपुर, – बंडा क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिवार ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप…

    You Missed

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    फर्जी जाति प्रमाणपत्र से प्रधान बनीं बलजीत बर्खास्त, उपप्रधान को मिला कार्यभार