फर्जी जाति प्रमाणपत्र से प्रधान बनीं बलजीत बर्खास्त, उपप्रधान को मिला कार्यभार

जसपुर शहर के ग्राम पंचायत कलियावाला की प्रधान बलजीत कौर को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पद से हटा दिया है। प्रधान पर गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने और नामांकन में मिथ्या घोषणा पत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया था। जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद जिलाधिकारी ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है।
डीएम के आदेश अनुसार, बलजीत कौर के पक्ष में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाणपत्र स्क्रूटनी कमेटी ने निरस्त कर दिया था। इसके खिलाफ उनके द्वारा राज्य स्तरीय कास्ट स्क्रूटनी कमेटी और आयुक्त कुमाऊं मंडल के समक्ष अपील की गई, लेकिन राहत नहीं मिली। आयुक्त ने नौ जून 2026 को अपील खारिज करते हुए जिला स्तरीय समिति के निर्णय को सही ठहराया था।आदेश में कहा गया है कि बलजीत कौर ने प्रधान पद के नामांकन में मिथ्या घोषणा पत्र प्रस्तुत कर आरक्षण का लाभ लिया। यह उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की धारा 38 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी आधार पर उन्हें प्रधान पद से पदच्युत किया गया है। डीएम ने ग्राम पंचायत कलियावाला की उपप्रधान तरनजीत कौर को नए निर्वाचन तक अथवा अधिकतम छह माह के लिए प्रधान पद के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास बंद नगला पैदल रास्ता खुलवाने और अंडरपास निर्माण की मांग पर टाल-मटोल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज…

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    रुद्रपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के सामने अचानक मौत का मंजर आ गया। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में चाकू से हुए…

    You Missed

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    फर्जी जाति प्रमाणपत्र से प्रधान बनीं बलजीत बर्खास्त, उपप्रधान को मिला कार्यभार