यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से मांगी मदद, बोले हम पर एक लाख सैनिकों ने हमला कर दिया है …

Spread the love

नई दिल्ली। रुस व यूक्रेन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दोनों देशों में युद्ध जारी है। करीब एक लाख से अधिक रुसी सैनिकों ने यूक्रेन को घेर लिया है। जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि हम पर करीब एक लाख सैनिकों ने हमला कर दिया है, इस संकट के समय में मदद करें। बता दें रूसी सैनिक यूक्रेन की धरती पर तबाही मचाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि यूक्रेनी सेना उन्हें किसी भी तरह रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और अपने देश पर रूस के आक्रमण की जानकारी दी।
जेलेंस्की ने अपने ताजा ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हमले को नाकाम करने के उपाय की जानकारी दी। हमारी सरजमीं पर 1,00,000 से अधिक हमलावर घुस आये हैं। वह घात लगाकर इमारतों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। कहा- आइए हमले को मिलकर रोकें।
वहीं, प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने की भारत ने इच्छा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सुविधा की मांग की।
ज्ञातव्य हो कि यूक्रेन संकट पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया था। खबरों के मुताबकि आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत ने प्रस्ताव पर मतदान तो नहीं किया है, लेकिन साथ ही देशों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आह्वान भी किया। उसने हिंसा व शत्रुता को तत्काल समाप्त करने की मांग की। सूत्रों ने कहा कि भारत की ये टिप्पणियां रूसी हमले की तीखी शब्दों में आलोचना को दर्शाती हैं
गौरतलब है कि रूस सैनिक यूक्रेन की धरती पर तबाही मचाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। खबर है कि रूसी फौजी अब राजधानी कीव से कुछ ही दूरी पर हैं। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सेना ने कीव की ओर अपनी चढ़ाई जारी रखी हुई है और वे मुख्य शहर के केंद्र से अब 30 किमी से कम दूर हैं।
वहीं यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने पूरे देश में रूसी सेना के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। इससे पहले ब्रिटेन ने रूस की उन खबरों पर संदेह जताया था जिनमें कहा गया था कि रूसी सेना ने मेलिटोपोल के दक्षिणपूर्वी शहर पर कब्जा कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी