जी-20 सम्मेलन के इंतजार की घड़ियां अब हुईं खत्म आज ऐतिहासिक सम्मेलन का गवाह बना उत्तराखंड रामनगर पहुंचे 17 देशों के 38 मेहमान

Spread the love

जी-20 सम्मेलन के इंतजार की घड़ियां अब हुईं खत्म
आज ऐतिहासिक सम्मेलन का गवाह बना उत्तराखंड
रामनगर पहुंचे 17 देशों के 38 मेहमान
एयरपोर्ट शहर रामनगर तक के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रुद्रपुर ।  आखिरकार जी-20 सम्मेलन के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गईं। 28 से 30 मार्च तक तीन दिन के लिए मेहमान पंतनगर एयरपोर्ट पर आज उतरे। दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों की फ्लाइट पहुंची। जिससे जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 17 देशों से 38 प्रतिनिधि पहुंचे। उनके पहुंचने पर टीका लगाया गया। छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से 20 वीआइपी बसों ये विदेशी मेहमान होटल के लिए रवाना हुए।
जी-20 समिट में शामिल होने के लिए रसिया से चार, नाइजीरिया से दो, रिपब्लिक आफ कोरिया से एक, यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से दो, ब्राजिल से एक, पीपुल रिपब्लिक आफ चाइना से दाे, यूनाइटेड किंगडम से पांच, जापान से एक, फ्रांस से तीन, इटली से दो, साऊथ अफ्रीका से तीन, स्पेन से एक, आस्ट्रेलिया से एक, नीदरलैंड से दो, यूरोपियन संघ से दो, सऊदी अरब से चार और कनाडा से दो सहित कुल 38 प्रतिनिधि शामिल हैं। पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई। इसके बाद छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से मेहमान जर्मन हेंगर टेंट में गए। अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचेंगे। यहां से कुमाऊंनी के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद रामनगर के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट, शहर, रामनगर तक के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगर के ढिकुली में मंगलवार से शुरू होने वाले सम्मेलन के लिए शहर तैयार है। रुद्रपुर में सबसे पहले स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाने के बाद सफाई की गई। जरूरत के हिसाब से नई सड़कें और डिवाइडर बनाए गए। जेब्रा एवं स्टाप लाइन, इंदिरा चौक एवं डीडी चौक चौराहों का सुंदरीकरण, वेलकम बागान आदि बनाया गया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1500 पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।
सुबह साढ़े सात बजे से फ्लीट जाने तक ड्यूटी लगाई गई है। जबकि शहर में ड्यूटी रात नौ बजे तक है। 20 से अधिक वाहनों लग्जरी वाहनों का काफिला मेहमानों को लेकर निकलेगा रामनगर पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर जी-20 सम्मेलन तक विदेशी मेहमान आठ वीआइपी बसों से रवाना होंगे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे। साथ ही काफिले में बुलेट प्रूफ कार, जैमर, दंगा नियंत्रण वाहन और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस के वाहन भी होंगे। विदेशी प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट से आठ हाइटेक बसों से सुरक्षा कर्मियों के साथ सड़क मार्ग से रामनगर के लिए रवाना होंगे। विदेशी मेहमानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 से अधिक वाहनों का काफिला भी साथ रहेगा। बाम डिस्पोजल स्क्वाड और दंगा नियंत्रण वाहन भी काफिले में रखा गया है। जिसमें एंबुलेंस, जैमर वेन, बुलेट प्रूफ कार, बाम डिस्पोजल स्क्वाड और दंगा नियंत्रण वाहन रहेंगे। इसके अलावा काफिले के आगे और पीछे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कई वाहन भी रहेंगे। इधर, विदेशी मेहमानों के जी-20 सम्मेलन में आने से पहले जिला और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को पंतनगर से रामनगर तक माकड्रिल किया। जिसमें वाहनों का काफिला एक के पीछे एक होते हुए रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर होते हुए रामनगर पहुंचा जी-20 सम्मेलन को लेकर पुलिस महकमा तैयार पूरी तरह है। पंतनगर से बाजपुर गड़प्पू बार्डर तक लगाए गए 54 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गदरपुर और बाजपुर में दो मिनी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। अभेद सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1500 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात हो गए हैं।
मंगलवार को रामनगर में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिये रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर होते हुए रामनगर जाएंगे। इसे देखते सोमवार से ही 70 किलोमीटर रूट पर पुलिस, पीएसी समेत अन्य फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी कार्यालय में बने पुलिस कंट्रोल रूम से पंतनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर गड़प्पू बार्डर तक लगे 54 सीसीटीवी के जरिये नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में हर शिफ्ट में पांच पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। गदरपुर और बाजपुर थाने में भी मिनी कंट्रोल रूम गदरपुर और बाजपुर थाने में भी मिनी कंट्रोल रूम बना है। सम्मेलन को लेकर पंतनगर, रुद्रपुर और काशीपुर को सुपरजोन बनाया है, जबकि पंतनगर से बाजपुर गड़प्पू बार्डर तक छह जोन बनाए गए हैं। इनमें चार एसपी, 15 सीओ, 21 निरीक्षक, पांच टैफिक निरीक्षक, सात टीएसआइ, 100 एसआइ के साथ ही 65 एएसआइ, 240 हेड कांस्टेबल, 225 कांस्टेबल, 50 ट्रैफिक पुलिस, तीन पीएसी कंपनी के साथ ही पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सम्मेलन को लेकर दो जोन में बंटे जिले का 70 किलोमीटर रूट के दोनों और पुलिस ने लोगों का सत्यापन किया। होटलों में भी चेकिंग की। इस दौरान होटल संचालकों को बिना आइडी किसी को भी कमरा उपलब्ध न कराने की नसीहत दी। साथ ही संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों का सत्यापन पुलिस ने सोमवार को पंतनगर से लेकर बाजपुर तक रूट के दोनों ओर रहने वाले लोगों, प्रतिष्ठान स्वामी, कर्मचारियों के साथ ही सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालय में सत्यापन किया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप