सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

काशीपुर। मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम पंडित पुर तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा हाल सुभाष नगर काशीपुर निवासी सुनील यादव 45 वर्ष पुत्र राम प्रसाद सिंह यादव बीते सोमवार की शाम लगभग 7ः30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर गांव के समीप सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उन्होंने तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात्रि लगभग 8ः30 बजे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक किसानी किया करता था। उसके एक 17 वर्ष का बेटा तरुण तथा 15 वर्ष की पुत्री हेमा है। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। उधर दूसरी ओर स्थानीय पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद