छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि पर सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट कॉलेज के ही छात्र ने धमकाया,  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कॉलेज के ही एक छात्र पर धमकी देने और अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखानी पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने दी तहरीर में कहा कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर अश्लील वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी।
बताया कि आरोपी छात्र मुकेश पांडे ने बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में कहा गया कि इससे उनके सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद