इंटर में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, मौत

जसपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव जटपुरा महावतपुर थाना रहेड़ बिजनौर (यूपी) निवासी काजल पुत्री ओम कुमार ने यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 25 अप्रैल को आए बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वह फेल हो गई। इस पर मंगलवार रात उसने जहरीले पदार्थ खाल लिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी काजल के अनुसार उसके सभी पेपर अच्छे गए थे। 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम देखने पर उसे फेल होने की जानकारी हुई तो वह मानसिक रूप से परेशान होकर रोने लगी। परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन बेटी फेल होने दिल लगा बैठी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फार्मासिस्ट एनबी तिवारी ने बताया छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद