नौकरी के नाम पर युवती से हजारों की ठगी  

Spread the love

रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती से दिल्ली की एयर एशिया में डाटा एंट्री की नौकरी दिलाने के नाम पर आनलाइन हजारों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कुमाऊं साइबर सेल की जांच के बाद की।

पुलिस के मुताबिक थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी संगीता शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में बताया कि जनवरी 2023 में डाटा इंट्री की नौकरी के लिए उसने गूगल साइट विजिट की थी। 24 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम मुस्कान बताते हुए कहा कि वह दिल्ली एयर एशिया की एचआर है। जो डाटा इंट्री की नौकरी के लिए फार्म भरा है। बताया कि उसके रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 1350 केनरा बैंक के खाते में जमा करने को कहा। इसके बाद मुस्कान का दाेबारा कॉल आया और आनलाइन इंटरव्यू की बात कहीं। जिस पर उसका इंटरव्यू अंजलि, विकास व एक अन्य व्यक्ति ने कंपनी प्रबंधक और एचआर बताकर लिया। बताया कि उससे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर 3150 रुपये, सिक्योरिटी के नाम पर 15550 रुपये, इंश्योरेंस सिक्योरिटी के नाम पर 20550 रुपये, सैलरी एकाउंट खोलने के नाम पर 10 हजार रुपये, प्रोजेक्टर के नाम पर चार हजार रुपये जमा कराए। इसके अलावा 25 हजार रुपये विजिट आर्डर बनाने समेत अन्य के लिए मांगे गए। जिसे उसने गूगल पे के जरिए उनके खाते में जमा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बाद में जब उसने उन्हें कॉल की तो नंबर उठाना बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के नाम पर उससे 74800 रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने ठगी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप