फ्लैट दिखाने के बहाने महिला से की अश्लील हरकतें   सिडकुल चौकी में सौंपा शिकायती पत्र   पुलिस मामले की जांच में जुटी 

Spread the love

रुद्रपुर। शहर की मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी एक महिला ने यहीं के निवासी व्यक्ति पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। सिडकुल चौकी प्रभारी को सौंपे पत्र में मैट्रोपॉलिस निवासी सतविन्दर कौर पुत्री जसवंत सिंह ने कहा कि वह सोसायटी में ही रहने वाले विक्रांत फुटेला के भाई के फ्लैट में रहती थी, जिसके चलते उसकी विक्रांत फुटेला से जान-पहचान हो गयी। पत्र में कहा गया कि अब वह व्यक्तिगत कारणों से अपने फ्लैट को बदलकर किराए पर लेना चाह रही थी, जिसके चलते उसने विक्रांत फुटेला से संपर्क किया। कहा कि फ्लैट दिखाने के सिलसिले में पिछले 2-3 दिनों से विक्रांत फुटेला उसे अपने निवास पर बुला रहा था। कहा कि विगत 30 अप्रैल को रात्रि आठ बजे विक्रांत फुटेला उसके फ्लैट पर आया और उसे अपनी कार में बैठाकर फ्लैट दिखाने के बहाने रुद्रपुर शहर में ले गया। आरोप है कि इस दौरान विक्रांत फुटेला ने उसके साथ छेडछाड़ की और जबरदस्ती शराब पीने का दबाव बनाने लगा। कहा कि जैसे-तैसे उसने अपने मंगेतर हरमन सिंह को फोन किया। आरोप है कि जब वह वापस सोसायटी में लौटे तो विक्रांत फुटेला ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। कहा कि बाद में उसके मंगेतर ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। कहा कि कॉलोनी के लोगों के एकत्र होने के बाद विक्रांत फुटेला मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उक्त विक्रांत फुटेला शांतिर और आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिससे उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी