निजी विद्यालयों के खिलाफ आंदोलन को भूतपूर्व सैनिक संगठन का मिला समर्थन

खटीमा । तहसील परिसर में निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ विगत कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसमें क्षेत्र के अभिभावक, सामाजिक संगठन तथा भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ रहे हैं। वहीं आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में समस्त भूतपूर्व सैनिकों ने आंदोलन को समर्थन दिया तथा धरने पर बैठे।

बता दें कि विगत कई दिनों से निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ 3 सूत्रीय मांगों निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य रूप से लागू करने, लीड्स प्रकाशन की महंगी पुस्तकें तत्काल प्रभाव से बंद करने, विकास शुल्क बंद करने तथा शिक्षण कर्मचारियों को समय पर वेतन देने संबंधी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन बेखौफ निजी विद्यालय सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में निजी विद्यालयों की हठधर्मिता व मनमानी से आक्रोशित अभिभावक, सामाजिक संगठन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री किशोर जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी, पूर्व प्रधान मनोज चंद, कैप्टन गंभीर सिंह धामी, कैप्टन नारायण सिंह सोन, कैप्टन ठाकुर सिंह खाती, धन सिंह सामंत, अमर सिंह बोरा, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गीता, अन्नू कपूर, नीमा जोशी, फिरंगों देवी, कैप्टेन भूपेंद्र खनका सहित सभी भूतपूर्व सैनिक, अभिभावक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति