जेपीएल के फाइनल मैच में जेसीज ने लहराया जीत का परचम

Spread the love

रूद्रपुर । जेसीज प्रीमियर लीग के पाँचवे संस्करण के अंतर्गत जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर तथा नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जेसीज ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभागी टीम नोजागे पब्लिक स्कूल खटीमा को 6 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की।

मुख्य अतिथि जय हिंद ऑटोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर तेजराम बघेल ने  खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। जेपीएस ने टॉस जीत कर पहले  गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जेपीएस ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए नोजगे टीम को 93 रनों पर ऑल आउट कर दिया। अब जीत हासिल करने के लिए जेपीएस के सामने 94 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जेपीएस टीम ने 6 विकेट के साथ शानदार जीत हासिल की। मैन आफ मैच का ख़िताब गौरव यादव को दिया गया। जेसीज प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीवांश को व श्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य तिवारी को तथा इसी श्रृंखला में श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी जीवांश को दिया गया। श्रेष्ठ विकेट कीपर की ट्रॉफी अभिषेक कुमार तथा श्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी की ट्रॉफी पार्थ सिंह को प्रदान की गई । इस जेसीज प्रीमियर लीग में उधम सिंह नगर तथा नैनीताल जनपद की लगभग 22 से भी अधिक टीमों ने प्रतिभा किया। जिसमें जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और होली चाइल्ड स्कूल रुद्रपुर तथा तथा नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा लालपुर पब्लिक स्कूल के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर तथा नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। 10 दिन तक चलने वाली इस क्रिकेट स्पर्धा में सभी टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर खेल प्रतियोगिता का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों में ऊर्जा तथा सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने फिजिकल एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष एनएस रावत और खेल प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।विद्यालय प्रबंधन समिति के महा सचिव  सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विजेता और उप विजेता टीमो को बधाई देते हुए भविष्य में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर जूनियर तथा सीनियर वर्ग के कोऑर्डिनेटर, खेल प्रशिक्षकों समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप