रखरखाव के अभाव में अपने ही आंसू रो रहा है एकमात्र “भारत माता पार्क”  नगर पंचायत प्रशासन ने पार्क को ही बना दिया कूड़ा कलेक्शन सेंटर पूर्व चेयरमैन सुकांत ब्रह्म का सपना था स्वच्छ एवं सुंदर पार्क

Spread the love

रखरखाव के अभाव में अपने ही आंसू रो रहा है एकमात्र “भारत माता पार्क”
नगर पंचायत प्रशासन ने पार्क को ही बना दिया कूड़ा कलेक्शन सेंटर
पूर्व चेयरमैन सुकांत ब्रह्म का सपना था स्वच्छ एवं सुंदर पार्क
शक्तिफार्म। नगर पंचायत प्रशासन ने, नगर के एकमात्र भारत माता पार्क को ही कूड़ा कलेक्शन सेंटर बना दिया । आलम यह है कि पार्क में जहां-तहां फैली गंदगी के कारण, लोगो का पार्क में जाना दूभर हो गया है। जिससे आसपास के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत माता पार्क को भव्य रुप देना, पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सुकांत ब्रह्म का सपना था। वर्ष 2020 में पूर्व चेयरमैन सुकांत ब्रह्म ने लगभग 19 लाख की लागत से, पार्क का सौन्दर्यीकरण करवाया था। उन्होंने नगर वासियों को एक स्वच्छ एवं सुंदर पार्क के रूप में सौगात दी थी। लेकिन वर्तमान समय में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पार्क को कूड़ा इकट्ठा करने एवं कूड़ा वाहन को खड़ा करने के रूप में उपयोग किया जा रहा है। एक ओर नगर पंचायत प्रशासन स्वच्छता अभियान के तहत, नगर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, वही दूसरी ओर नगर के एकमात्र भारत माता पार्क में लगी गंदगी का अंबार, सरकार की महत्वकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान योजना की पोल खोलती रही है। भारत माता पार्क में फैली गंदगी एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पार्क को कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाने के बाबत, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, नगर पंचायत के पास जमीन का अभाव है। जिस कारण पार्क को अस्थाई रूप से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था होते ही इसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी