मोहर्रम को लेकर एडीजी जोन ने किया फ्लैग मार्च…
बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर पैदल फ्लैग मार्च किया एचडी पीसी मीणा आईजी डॉ राकेश कुमार एसएससी प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के साथ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर लोगो से बातचीत की मोहर्रम और जुलूस वाले क्षेत्रों में जहां और अन्य कार्यक्रम भी होना है ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी,,नाथ नगरी बरेली में पहले और दूसरे सोमवार को सभी शिवालयों में चले कांवड़ियों ने जल अभिषेक किया था वहीं तीसरे और चौथे सोमवार शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए अधिक मात्रा में कबाडियों की पहुंचने की आशंका जताई जा रही है ऐसे में एडीजी जोन पीसी मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करके वहा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,,
एडीजी जोन पीसी मीणा ने बारादरी क्षेत्र के कंकड़ टोला चौकी क्षेत्र चक सिंधी मोहल्ले में मोहर्रम के जुलूस निकालने वाले रूटों का निरीक्षण करके वहां के रहने वाले लोगों से बातचीत की
रिपोर्टर…. प्रवीण कुमार, बरेली





