एसबीआई बैंक के सीएसपी सेन्टर से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

नानकमत्ता । नगर के गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित हरियान कॉम्पलेक्स में एसबीआई बैंक का सीएसपी सेन्टर है, बीती रात सेन्टर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा गल्ले में रखी  हजारों रुपए की नकदी को चोरी कर लिया गया था। सेंटर की संचालिका ममता पंत पत्नी मुकेश पंत निवासी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की खोजबीन करनी शुरू कर दी।
शनिवार को कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी ने सीएसपी सेन्टर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया की चोरी के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दहला निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने सेन्टर से की‌ गयी चोरी के 62 हजार रूपये भी बरामद कर लिए , पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरमेज सिंह उर्फ काका पुत्र बलदेव सिंह बताया है। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 411 एक ही बढ़ोतरी कर आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। खुलासे में लगी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण जोशी, उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, सिपाही नवीन जोशी अमित देवरानी शामिल है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी