रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ दुकान पर तांडव कर दुकान स्वामी पर हमला करने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक रूकसाना पत्नी इरफान निवासी भूत बंगला रूद्रपुर ने पुलिस को बताया कि कालोनी के रहने वाले निसार पुत्र ऐना रसूल, परवेज कुरैशी पुत्र जाबिर हुसैन, विक्की, उर्फ डीके पुत्र दिलशाद बैग, राजा पुत्र साबिर परिवार से रंजिश रखते है।8 सितंबर की रात करीब 10 बजे निसार, परवेज कुरैशी विक्की उर्फ डीके व राजा अपने 3-4 साथियों के साथ एक राय होकर पति की दुकान पर आये। उक्त लोगों ने दुकान में तांडव मचाया और पति जान लेवा हमला कर दिया। महिला के मुताबिक हमलावर हाथों में धारदार हथियार व तमंचा लिए थे। पति के सिर पर तमंचे की बट मार दी। जिससे पति बेहोश हो गए। बाद में पति को दुकान से निकाल कर ले गए। सडक़ पर भी मारा। लोगों के लोगों ने पति को बचाया। इसके बाद उपचार को सरकारी अस्पताल लेकर गये। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में जुट गई। फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर है।




