जिला प्राधिकरण रुद्रपुर के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तों को उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार ।

रूद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण का फर्जी नोटिस थमाकर कर ठगी की कोशिश में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी नोटिस के साथ ही फर्जी मोहरे और 11 हजार रुपए के साथ ही दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। पता लगा है कि इन दोनों ने पत्रकार बनकर भी कई जगह ठगी की।

गिरफ्तार किए गए सलीम खान पुत्र गुलाब नवी और वरुण पाल पुत्र मलूक सिंह हैं। सलीम खान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर भी लग चुका है जबकि वरुण पाल एक्साइज एक्ट के तहत कई मुकदमों में नामजद है। इन दोनों ने अकबर टूल्स कंपनी को विकास प्राधिकरण के नाम का फर्जी नोटिस जारी किया। डाक के जरिए इसे अकबर टूल्स के पते पर भेजा गया लेकिन नोटिस वापस विकास प्राधिकरण के पते पर आ गया।

खास बात यह थी कि दोनों शातिर अभियुक्तों ने जिला विकास प्राधिकरण की हू-ब-हू मोहर के साथ ही लिफाफे और पैड भी बनवा रखे थे, जिन पर नोटिस जारी किया गया था। विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस नोटिस को देखकर हैरत में पड़ गए, क्योंकि उनके कार्यालय से यह नोटिस जारी ही नहीं हुआ था। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो इस मामले की जांच शुरू हुई। अकबर टूल्स के स्वामी से बात की गई तो उसने बताया कि एक नोटिस उसके पास कोरियर से भी भेजा गया है, यह नोटिस भी फर्जी निकला।

पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि सलीम और वरुण अकबर टूल्स पर भी पहुंचे थे और वहां मामला खत्म करवाने की एवज में 1,20000 की मांग की थी। ₹12000 इन लोगों ने अकबर टूल्स के स्वामी से ले भी लिए थे। यह दोनों उसे धमका भी रहे थे कि अगर पैसा नहीं दिया तो उसकी बिल्डिंग को गिरवा दिया जाएगा। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बरामद वाहनों पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों के घर की तलाशी में विकास प्राधिकरण की दो फर्जी मोहरे भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों खुद को पत्रकार बताकर भी बड़ा खेल कर रहे थे। कई लोगों से यह अब तक पत्रकार बनकर भी ठगी कर चुके हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी