बदमाशों ने चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर राहगीर से नगदी और सामान लूटा

रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी से महज करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एक राहगीर को लूट लिया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर राहगीर को बंधक बनाकर झाड़ियों में ले और उसके साथ जमकर मारपीट की और नगदी के साथ ही सामान भी लूट लिया। पीड़ित ने बदमाश के चंगुल बमुश्किल अपनी जान बचायी।

 दूधियानगर वार्ड 13 निवासी बलवीर मौर्य पुत्र रामलाल 26 सितम्बर की रात बिलारी मुरादाबाद से वापस रूद्रपुर रोडवेज स्टेशन पहुंचा। साबरी नही मिलने के कारण वह पैदल ही अपने निवास की ओर चल पड़ा। रात्रि करीब एक बजे जैसे ही वह रम्पुरा चौकी और कुष्ठ आश्रम से आगे ट्रंचिग ग्राउन्ड की ओर बढ़ा, तभी अंधे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसको झाड़ियों मे ले जाकर लूटपाटकी। बदमाशों ने 2470 रूपये की नगदी, मोबाइल और बैग आदि छीन लिया। इसके बाद बदमाश हत्या के इरादे से उसे शमशान घाट के पास सुनसान जगह पर ले जाने लगे। झाड़ियों के पीछे ले जाने लगे। लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर आया। बता दें इसी जगह पर रात में पहले भी इसी तरह की कई घटनायें हो चुकी है। बताया जाता है कि रात के समय में नशेड़ी और अपराधिक तत्वों ने इस इलाके को सुरक्षित ठिकाना बना रखा है। जबकि यहां से महज करीब 200 मीटर पर चौकी है। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर यहां वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्यों कि यहां पर दूर दर तक हाईवे पर कोई लाट नहीं है और न ही सीसी कैमरा और पुलिस की गश्त हैं रात में घुप्प अंधेरा होने के कारण यहां पर बदमाश लूटपाट करने के लिए घात लगाकर बैठे रहते हैं। दूधिया नगर निवासी बलवीर मौर्य को भी पुलिस हलके में ले रही है जबकि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उसमें वह हत्या भी कर सकते थे। भविष्य में पुनः ऐसी घटना किसी के साथ न हो इसके लिए पीड़ित ने बमायदा पुलिस प्रशासन के साथ ही मेयर, विधायक और स्थानीय पार्षद से भी वहां लाईट की व्यवस्था, सीसी टीवी कैमरे और रात्रि गश्त करने की गुहार लगायी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा