लापता आठ वर्षीय जीशान  रजा का कल्याण नदी किनारे मिला शव दो अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था बालक, परिवार में मचा कोहराम   

रुद्रपुर। दो दिनों से लापता आठ  वर्षीय बालक का सड़ा गला शव कल्याण नदी में तैरता मिला है। शव मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 वार्ड-20 भूत बंगला निवासी मुख्तार रजा अपनी तीन बेटियों और एक बेटे सहित परिवार के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को बारह बजे के करीब  आठ वर्षीय जीशान रजा घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। जब दो घंटे बाद वह घर नहीं लौटा,तो बालक की खोजबीन की गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने एनडीआरएफ को सूचित कर बालक के कल्याणी नदी में डूबने की आशंका जताई। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी कि रम्पुरा बस्ती स्थित कल्याणी नदी के किनारे एक बालक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान लापता  जीशान  राज के नाम से हुई। जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी,एसआई विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी भिजवा दिया। रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी केसी आर्या भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट में मौत के कारणों को जानने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर बालक का शव मिलने की सूचना पर कालोनी के लोग मोर्चरी पहुंच गए।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा